प्रयागराज, अप्रैल 11 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश (आयुष) विभाग के तहत राजकीय यूनानी चिकित्सा महाविद्यालयों को दो प्राध्यापक मिले हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्राध्यापक तशरीहुल बदन के दो पदों के लिए 28 मार्च को आयोजित का परिणाम शुक्रवार घोषित कर दिया। साक्षात्कार में आमंत्रित 11 में से दस अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इनमें से नेहा सिद्दीकी और सफिया बानो के नाम की संस्तुति की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...