अमरोहा, फरवरी 6 -- हसनपुर, संवाददाता। राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज गलसुआ तक सड़क बनाई जाए। भटौला शर्की में सिंचाई विभाग की पुलिया पर स्लैब बनाई जाए। गुरुवार को भाकियू लोक शक्ति पदाधिकारियों ने तहसील में एसडीएम हिमांशु उपाध्याय को ज्ञापन सौंपते हुए ये मांग उठाई। संगठन जिलाध्यक्ष हाजी हसीन अहमद गफ्फारी ने आरोप लगाया कि किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए अफसर गंभीर नहीं हैं। फसलों को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला में संरक्षित नहीं किया जा रहा है। आवारा कुत्ते भी नहीं पकड़े जा रहे हैं। कुत्ते रोज कई लोगों को काटकर घायल कर रहे हैं। शहर के संग कई गांवों में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। गुहार लगाने के बाद भी बंदरों को नहीं पकड़ा जा रहा है। बिजली विभाग के कर्मचारियों पर बिलों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए जांच कर संबंधित के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.