हल्द्वानी, फरवरी 11 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज के स्किल सेंटर में बुधवार से तीन दिवसीय 'ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स' कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें चिकित्सकों को मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में त्वरित और प्रभावी उपचार की उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में इमरजेंसी मेडिसिन विभाग और जेपीएनएटीसी, एम्स नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सक बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं ट्रॉमा मैनेजमेंट की व्यावहारिक जानकारी दे रहे हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि बेसिक लाइफ सपोर्ट ऐसी जीवनरक्षक प्रक्रिया है, जो सांस या हृदय गति रुकने की स्थिति में मस्तिष्क व अन्य अंगों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखने में मदद करती है। प्रशिक्षण के दौरान कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन की तकनीक डमी मॉडल के माध्यम से सिखाई गई। विशेषज्ञों ने कहा कि हार्ट अटैक की स्थिति में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.