बदायूं, जुलाई 11 -- राजकीय मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल विभाग में शुक्रवार के लिए इंटरनेशनल पैरामेडिकल डे 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम इनोवेट एंड इंटीग्रेट यानी नवाचार और एकीकरण है।इस थीम के माध्यम से तेज, सुरक्षित और अधिक प्रभावी प्री-हॉस्पिटल इमरजेंसी केयर देने के लिए नवाचार अपनाने और आपसी सहयोग को मजबूत करने के महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. शिव कुमार ने कहा कि पैरामेडिकल स्टाफ मरीजों की सेवा में डॉक्टरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं और यह पेशा अत्यंत सम्मानजनक है। यह भी पढ़ें- भविष्य के चिकित्सा अनुसंधान पर शोधकर्ताओं का मंथन उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से भविष्य में मेडिकल क्षेत्र को और अधिक मजबूत एव...