शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में भर्ती एक एमडीआर-टीबी मरीज ने बीमारी से परेशान होकर मंगलवार देर रात कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान सीतापुर जनपद के मोहरनिया निवासी अनुज कुमार (25) पुत्र रविंद्र पाल, थाना महोली के रूप में हुई है। अनुज पिछले करीब दस महीनों से टीबी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। परिजनों के अनुसार, अनुज का इलाज पहले केजीएमसी लखनऊ से चल रहा था। सीतापुर से भी छह महीने का टीबी कोर्स चला, लेकिन इसके बावजूद उसकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका। सांस में दिक्कत होने पर 22 जनवरी को उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया था, जहां वह टीबी वार्ड में उपचाराधीन था। बताया गया कि अनुज की पत्नी रूबी भी किसी बीमारी से ग्रसित थी, हालांकि इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा था। दंपती की दो वर्ष की एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.