राजकीय मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स का मिलेगा प्रशिक्षण
अंबेडकर नगर, जून 3 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक विभाग को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज की तरफ से बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बोर्ड ने विभाग को जनवरी 2026 से दिसंबर 2030 तक पांच वर्षों के लिए प्रोविजनल एक्रिडिटेशन प्रदान किया है। इसके तहत विभाग में प्रतिवर्ष दो डीएनबी पोस्ट एमबीबीएस सीटों पर स्नातकोत्तर प्रशिक्षण दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव ने इस उपलब्धि पर ऑर्थोपेडिक विभाग को बधाई दी है। उन्होंने विभागाध्यक्ष एवं सह आचार्य डॉ जावेद अहमद तथा सहायक आचार्य डॉ विवेक श्रीवास्तव को राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड से फैकल्टी बनाए जाने पर शुभकामनाएं भी दीं। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऑर्थोपेडिक विभाग में पीजी कोर्स शुरू होने से इमरजेंसी सुविधाओं में और अधिक बढ़ोत्तरी होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.