सहारनपुर, मार्च 8 -- सरसावा, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विशेषज्ञ टीम ने दो जटिल प्रसव मामलों में सफल उपचार कर मां और शिशु की जान बचाई।विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह ने बताया कि गांव टाटाहेड़ी थाना गंगोह निवासी आसमा पत्नी मुनवर को नौ माह की गर्भावस्था में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया। जांच में उनका हिमोग्लोबिन मात्र 7.5 ग्राम और प्लेटलेट की संख्या केवल 19 हजार पाई गई। इतनी कम प्लेटलेट के कारण प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव का खतरा था। चिकित्सकों की टीम ने जोखिमपूर्ण स्थिति में सुरक्षित सामान्य प्रसव कराया। उपचार के दौरान मरीज को रक्त व प्लेटलेट चढ़ाए गए और पांच दिन बाद मां व नवजात को स्वस्थ अवस्था में छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा काशीराम कॉलोनी, दिल्ली रोड निवासी अनुराधा पत्नी श्रवण कुमार को सात माह की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.