राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य ने संभाला चार्ज
बदायूं, जून 4 -- बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के नवागत प्राचार्य डॉ. शिव कुमार ने यहां चार्ज संभाल लिया। झांसी मेडिकल कॉलेज से रिलीव होने के बाद वह स्थानीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और अपना चार्ज संभाला। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने सभी प्रोफेसर, डॉक्टर और अन्य स्टाफ के साथ वार्ता कर कॉलेज का हाल जाना। सभी से औपचारिक मुलाकात के बाद उन्होंने प्रशासनिक कार्य भी किया। बीती 27 मई को राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार को उनके पद से हटाने का आदेश शासन से आया था। वित्तीय अनियमितताओं के साथ ही कई अन्य मामलों में उनकी लगातार शिकायतें चल रही थीं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी उनके खिलाफ शासन स्तर पर शिकायत की थी। जनप्रतिनिधियों ने उनके हटाने की मांग की तो इसी बीच डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का यहां दौरा हुआ तो खुलकर अव्यवस्थाएं सामने आई थीं। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.