आजमगढ़, अगस्त 8 -- चक्रपानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में नीट यूजी के प्रथम चारण की काउंसलिंग शुक्रवार से शुरू हो गई। डीजीएमई ने समय-सारिणी जारी की है। छात्र ऑनलाइन पंजीकरण कर अभिलेख अपलोड कर सकते हैं। राज्य कोटे की सीटों पर प्रवेश होगा। राजकीय मेडिकल कालेच चक्रपापन में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए कुल 100 सीट है। जिसमें राज्य कोटा से 85 सीट पर और केंद्र के कोटा से 15 सीटों पर प्रवेश होगा। प्रधानाचार्य डॉ. बीडी सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया 7 अगस्त की दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर 12 अगस्त को दोपहर दो बजे तक चलेगी। यह भी पढ़ें- यूपी नीट यूजी-2026: प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण 7 अगस्त से शुरू, डीजीएमई ने जारी की समय-सारिणी पंजीकरण शुल्क, धरोहर धनराशि जमा ...