रामपुर, जनवरी 24 -- राजकीय मुद्रालय कर्मचारी संघ की बैठक में कर्मचारियों पर हो रहे हैं अत्याचारों/उत्पीड़न से बचने को लेकर एक संगठन बनाने का निर्णय लिया गया है। जिसके माध्यम से कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसकी कार्यकारिणी चुनाव को लेकर शनिवार को बैठक में रूप रेखा तैयार की गई। 28 जनवरी को राजकीय मुद्रालय के प्रांगण में कार्यक्रम कराया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ सहायक कमल कुमार, प्रधान सहायक अनिल कुमार पांडे, प्रधान सहायक सुमित स्वरूप, कनिष्ठ सहायक कपिल कुमार, हितेश कुमार जितेंद्र आर्य आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.