चंदौली, मई 16 -- पीडीडीयू नगर/सकलडीहा, हिटी। सकलडीहा तहसील के धरहरा में मानिसक रूप से दिव्यांग बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा के लिये करोडों की लागत से नवीन ममता राजकीय मानसिक मंदित विद्यालय बनकर तैयार हो गया है। अब वहां जुलाई से पठन-पाठन की तैयारी चल रही है। इसके लिए फर्नीचर से लेकर उपकरण मंगाने का काम शुरू हो गया है। इसके शुरू होने से चंदौली सहित पूर्वांचल के 10 जिलों के बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- दिव्यांग पुनर्वास के लिए आवेदन मांगे गएविद्यालय का निर्माण दिव्यांग बच्चों को शिक्षित और सशक्त बनाकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिये धरहरा गांव में 11.69 करोड़ की लागत से आवासीय विद्यालय का निर्माण जनवरी 2022 से शुरू कराया गया था। अब यह बनकर तैयार हो गया है। इसक रंग-रोगन का काम भी पूरा हो चुका है। यहां एक साथ 100 बच्चों को ...