राजकीय माध्यमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास का सम्यक उपयोग जरूरी
लखनऊ, जून 18 -- अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक कार्यालय ने लखनऊ मण्डल के सभी छह जिलों के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लास के सम्यक उपयोग के निर्देश जारी किये हैं। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया मण्डल के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के सुरक्षित एवं शैक्षणिक उपयोग के ऑनलाइन अनुश्रवण के लिए यूपीएलसी ने प्रत्येक डीआईओएस को जिले वार यूज़र आईडी और पासवर्ड मुहैया कराए गए हैं। वर्तमान शैक्षिक सत्र में प्रत्येक विद्यालय में स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के लिये सतत पर्यवेक्षण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.