राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में मिले 72 चतुर्थ श्रेणी कार्मिक, चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की तैनाती से सुधरेगी व्यवस्था
अंबेडकर नगर, मार्च 29 -- अम्बेडकरनगर,संवाददाता। जनपद के 29 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में लंबे समय से बनी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी अब खत्म होने जा रही है। आउटसोर्सिंग के जरिए कुल 72 चतुर्थ श्रेणी एवं सफाई कर्मचारियों का चयन किया गया है। इन कर्मचारियों की सूची पीसीएस फिन टेक कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार कर संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेजी गई, जहां से सभी डीआईओएस को उन्हें कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक कई विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अभाव में साफ-सफाई और रखरखाव की व्यवस्था प्रभावित थी। साथ ही,रात्रि सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह से सुचारु नहीं हो पा रही थी, जिससे विद्यालय परिसरों में अव्यवस्था बनी रहती थी। नई नियुक्तियों के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों में कुछ स्थानों पर चार-चार कर्मचारियों की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.