राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बेटियों को विपरीत परिस्थितियों से सामना करने और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने को आत्मरक्षा के गुर सिखाये जायेंगे। जनपद के छह राजकीय माध्यमिक विद्यालय बेटियों को प्रशिक्षण देने के लिए चयनित किए गए हैं। उन्हें तीन माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण मार्शल आर्ट में ब्लेक बेल्ट धारी की ओर से प्रदान किया जायेगा। माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत यह योजना प्रभावी की गयी है। इसे रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का नाम दिया गया है। प्रशिक्षण की अवधि रोजाना 40 मिनट निर्धारित की गयी है। जो राजकीय माध्यमिक विद्यालय चयनित किए गए हैं उनमें प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों को मानदेय के रूप में तीन माह की अवधि के लिए अधिकतम 15 हजार रुपया मानदेय प्रदान किया जायेगा। डीआईओएस संजीव कुमार ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.