मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राजकीय महिला प्रशिक्षण संस्थान गन्नीपुर में मंगलवार को एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आयोजन एलुमनी समिति, संस्थान, प्रशासन, वर्तमान एवं पूर्व छात्राओं के संयुक्त प्रयास से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रमेश पराशर, उप प्राचार्य प्रभाकर कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। अनुदेशक सह केयर टेकर अभिषेक कुमार, अध्यक्ष नवीन कुमार, भंडार पाल खुशबू कुमारी, प्रशिक्षण प्रभारी अनामिका भारती, अनुदेशक चंदन कुमार, मनीष कुमार के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया। अतिथियों, उप प्राचार्य व अनुदेशक के द्वारा पूर्ववर्ती छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खुशबू कुमारी अनुदेशक को ब्रांड एम्बेसडर से सम्मानित किया गया। मर्सी कुमारी कोपा, नंदिनी कुमारी, राजनंदिनी ने बढ़ चढ़ कर हि...