शामली, फरवरी 6 -- राजकीय महिला पॉलिटेक्निक शामली में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने खेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां शारीरिक व मानसिक विकास के साथ अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत बनाती हैं। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता छात्राओं को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था चौंपियन की ट्रॉफी रेशु तथा उपविजेता की ट्रॉफी ज्योति को प्रदान की गई। प्रतियोगिताओं के परिणामों में 100 मीटर दौड़ में रेशु ने प्रथम, निशा ने द्विती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.