शामली, अप्रैल 11 -- शामली। शहर के राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में शुक्रवार को छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फैशन डिजाइनिंग शाखा की अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए भव्य प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित कंपनी सैब्स एक्सपोर्ट इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने प्रतिभाग कर छात्राओं का चयन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव और रोजगार के अवसर छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान का प्रयास है कि यहां की छात्राओं को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के बेहतर अवसर मिलें। कंपनी की ओर से आए प्रतिनिधि मंडल में अमित मग्नू, गरिमा राजपूत एवं य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.