अररिया, जून 4 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय महिला आईटीआई, फारबिसगंज में गुरुवार को अंतिम वर्ष की छात्राओं के सम्मान में भव्य एवं रंगारंग फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्र 2025-27 की छात्राओं ने सत्र 2024-26 की छात्राओं को शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी। समारोह में नृत्य, संगीत, कविता पाठ, समूह नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। रिया बेबी, अर्चना, रिया, पूनम, दीपा, अंजलि, डोली, पूजा, लीना, विनीता, काजल, रानी, नविता, ऋतु, प्रीति, मुस्कान, अंशु, सपना, शरावनी, रोशनी, गुंजन, संगम, प्रतिभा सहित अन्य छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- राजकीय महिला आईटीआई में रंगारंग फेयरवेल समारोह उनकी प्रस्तुत...