कौशाम्बी, अगस्त 2 -- राजकीय महाविद्यालय सिराथू में रविवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. संजय प्रसाद शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. उत्तम कुमार शुक्ल ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वह स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्...