बदायूं, फरवरी 24 -- संघटक राजकीय महाविद्यालय में गृहविज्ञान विभाग द्वारा हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी एवं होली मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल ने फीता काटकर किया। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हस्तशिल्प कला से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है और यही हुनर भविष्य में उनकी पहचान बनता है। डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी के निर्देशन में छात्राओं ने हस्तनिर्मित होली की थाली, वेस्ट मैटीरियल से बनी वस्तुएं, टाइ एंड डाइ वस्त्र और मिट्टी की मूर्तियों के 14 स्टाल लगाए। प्रतियोगिता में सना, रतनेश व अलीशा ने प्रथम, रिद्धि व विभा ने द्वितीय और मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इला, प्रीति व पूजा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर डॉ. समरीन फात्मा और डॉ. प्रगति सक्सेना ने बतौर अतिथि छात्राओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.