मथुरा, अप्रैल 13 -- राजकीय महाविद्यालय का 20वां वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह "प्रेरणा महोत्सव" के रूप में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. प्रिया मित्तल, डॉ. गौरव कुमार सिंह व डॉ. श्याम सुंदर ठैनुआ ने पुष्पगुच्छ, पटका व स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। प्राचार्य ने वार्षिक क्रीड़ा समारोह के चैंपियन सोहिल खान (बी.कॉम) व हिमानी (बी.ए.) को सम्मानित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन व वादन की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। संचालन डॉ. प्रिया मित्तल व डॉ. निशांत मिश्रा ने किया, जबकि कार्यक्रम की आख्या डॉ. गौरव कुमार सिंह ने तैयार की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। ...