राजकीय महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ
सहारनपुर, सितम्बर 30 -- नानौता। नगर के राजकीय महाविद्यालय में शासन द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले 'मेरे सपनों का भारत' कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। बुधवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रमोद सिंह चौहान एवं डॉ. इंदु के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. गरिमा चौधरी के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने स्वच्छता को सेवा अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना और इसे प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित अभियान में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक एवं रचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.