बदायूं, मई 23 -- राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल के निर्देशन में वैचारिक चर्चा और शोध प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्राध्यापकों और छात्रों ने पर्यावरण, समाज और डिजिटल युग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया। प्राचार्य ने कहा कि निरंतर वैचारिक चर्चाओं से छात्र अपने शोध बेहतर ढंग से तैयार कर सकते हैं। कार्यक्रम में रिछा, बहेड़ी, नवाबगंज के शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान डॉ. प्रीति, डॉ. बबिता, डॉ. राजेन्द्र, डॉ. सचित, डॉ. सोनम, डॉ. ओमप्रकाश, अनंत प्रकाश, डॉ. प्रगति, डॉ. वंदना, डॉ. समरीन और डॉ. ब्रजेश ने पर्यावरण, हिंदी अनुवाद, समाज, डिजिटल युग व गृहविज्ञान पर विचार रखे। डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ. रजनी, डॉ. नीति, डॉ. पारुल, डॉ. शुभ्रा शुक्ला, डॉ. सुरजीत, डॉ. नवीन, डॉ. सौरभ, ड...