मथुरा, अप्रैल 9 -- राजकीय महाविद्यालय गोवर्धन में मंगलवार को वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गोवर्धन विपिन चौधरी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि राजकीय महाविद्यालय वृंदावन के प्राचार्य प्रो. विनय चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सविता गौतम ने की। शुभारंभ अतिथियों ने स्मार्ट क्लास कक्ष का फीता काटकर, मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों का पटुका, बैज और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में तमन्ना, नेहा, सोनिया, अंजली, शैली एवं अर्चना ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना प्राप्त की। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार...