रामपुर, अप्रैल 13 -- स्वार। राजकीय महाविद्यालय रजा नगर स्वार में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं समस्त महाविद्यालय परिवार को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा एक स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर आरएस गिरि के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- हस्ताक्षर अभियान चलाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.