सुल्तानपुर, जुलाई 25 -- जयसिंहपुर। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित राजकीय महाविद्यालय कटरा चुग्घूपुर में स्नातक स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। महाविद्यालय वर्ष 2021 से डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के संघटक महाविद्यालय के रूप में संचालित हो रहा है। महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. अरुण कुमार चौबे ने बताया कि संस्थान में बीए, बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रम संचालित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...