सहारनपुर, अप्रैल 16 -- नगर के राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति के द्वितीय चरण व नारी शक्ति वंदन प्रचार अभियान के अंतर्गत नारी शक्ति पदयात्रा का आयोजन किया गया। बुधवार को प्राचार्य डा.प्रविंद्र कुमार ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश में एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं की नारी शक्ति वंदन अधिनियम से राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। बल्कि इससे देश की राजनीति तथा सामाजिक परिदृश्य में व्यापक परिवर्तन होगा। मिशन शक्ति प्रभारी डा. गरिमा चौधरी ने बताया कि भारत की विकास यात्रा महिलाओं के सशक्तिकरण से गहराई से जुड़ी है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाएं सामाजिक आर्थिक बाधाओं को पार कर सकेंगी और सर्वांगीण सशक्तिकरण प्राप्त कर सकेंगी। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली पदयात्रा ...