शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- जलालाबाद। प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत, प्रोफेसर डॉ. अवधेश कुमार के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत संकल्प अभियान पर भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदीजी द्वारा दिए गए व्याख्यान लाइव टेलीकास्ट को कॉलेज मे उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने ध्यानपूर्वक सुना। कॉलेज में उपस्थिति सभी छात्र छात्राओं को असिस्टेंट प्रोफेसर जयेंद्र कुमार ने नशा मुक्ति भारत के अंतर्गत शपथ ग्रहण दिलाने का कार्य किया। कार्यक्रम आयोजक डॉ. अवधेश कुमार के निर्देशन में 100 वी. दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन में पुरुष वर्ग से योगेश शुक्ला, राजकमल, विवेक कुमार, प्रथम स्थान पर रहे और महिला वर्ग से 100 मीटर दौड़ में अंशिका वर्मा प्रथम अमृता देवी,...