रुडकी, मार्च 23 -- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लक्सर में सोमवार तीन दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। इस मौके पर भाषण, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्राध्यापकों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा उनमें आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और मंचीय अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने छात्रों को उत्साहपूर्वक सहभागिता करने एवं अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। रंगोली प्रतियोगिता म...