गंगापार, जनवरी 29 -- विकास खंड मेजा के गुनई गहरपुर गांव स्थित एक मात्र राजकीय महाविद्यालय में निर्माण के बाद से छात्र-छात्राओं की कक्षाएं नहीं चलाई जा सकी। प्राचार्य व प्राध्यापकों का पद रिक्त होने से महाविद्यालय महज दिखावा बन कर रह गया है। गुनई गहरपुर निवासी वीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए क्षेत्र का एक मात्र राजकीय विद्यालय निर्माण से स्थानीय लोगों में खुशी थी, लेकिन निर्माण के बाद राजकीय महाविद्यालय पूरी तरह से वीरान पड़ा हुआ है। करोड़ों रूपए से निर्मित इस महाविद्यालय की रखवाली गार्ड करते हैं। बताया कि महाविद्यालय तभी गुलजार होता है, जब अन्य महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षा आयोजित होती है। परीक्षा का संचालन रज्जू भैया विश्व विद्यालय करवाता है। उस समय विश्व विद्यालय हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय महाविद्यालय के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.