हाथरस, मार्च 20 -- सादाबाद/ राजकीय महाविद्यालय कुरसण्डा में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मृदुला गौतम ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसआई अजय कुमार चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेविकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही स्वयं सेवियों ने नारी सशक्तीकरण पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। सप्त दिवसीय शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयं सेवियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनु को उत्कृष्ट स्वयं सेव...