राजकीय महाविद्यालय कुरसण्डा में एनएसएस शिविर, विद्यार्थियों ने निकाली नशा मुक्ति रैली
हाथरस, मार्च 30 -- सादाबाद। आज राजकीय महाविद्यालय कुरसण्डा, सादाबाद में प्राचार्या डॉ. मृदुला गौतम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के चतुर्थ एकदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराधा अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई गई तथा समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नशा मुक्ति रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवियों को अल्पाहार वितरित किया गया। शिविर में प्रो. सत्य प्रिया बंसल, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. दिनेश कुमार तोमर, डॉ. देवेंद्र गौतम, डॉ. राधा शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.