हाजीपुर, फरवरी 26 -- महनार । संवाद सूत्र। राजकीय महनार महोत्सव 2026 के तहत बुधवार को महनार प्रखंड परिसर स्थित पॉवर हाउस मैदान में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महनार एसडीओ नीरज कुमार एवं एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने किया, जबकि विजेताओं को सम्मानित करने के लिए वैशाली की डीएम वर्षा सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। सुबह 8:30 बजे से प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन एवं स्क्रीनिंग प्रारंभ हुआ। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों के बीच 100 मीटर स्प्रिंट, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले, लंबी कूद तथा तीसरी कक्षा तक के बच्चों के लिए 50 मीटर दौड़ आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, वहीं सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के प्रतिभागी शामिल हुए। ओपन वर्ग में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने भी उत्साहपूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.