औरंगाबाद, फरवरी 6 -- दाउदनगर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय अंगराही में प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। चेतना सत्र के बाद सुबह 10 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरी एकाग्रता के साथ भाग लिया। बच्चों ने मोबाइल और रेडियो के माध्यम से कार्यक्रम सुना, जबकि कुछ छात्र-छात्राएं यूट्यूब चैनल पर इसका लाइव प्रसारण देखते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सुझावों को विद्यार्थियों ने गंभीरता से सुना और आत्मसात किया। जीवन में ऊंचा लक्ष्य रखने, स्वयं पर विश्वास बनाए रखने और सकारात्मक सोच अपनाने के संदेश पर बच्चों ने तालियां बजाकर प्रतिक्रिया दी। स्वदेशी के आह्वान और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य ने भी विद्यार्थियों को प्रभावित किया। इस अवसर पर शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.