राजकीय बौद्ध संग्रहालय का सौंदर्यीकरण शुरू, खर्च होंगे 17.59 करोड़
कुशीनगर, अगस्त 18 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। बुद्ध की महापरिनिर्वाणस्थली स्थली पर कई साल पहले स्थापित राजकीय बौद्ध संग्रहालय का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत भवन का जीर्णोद्धार तो होगा ही, संग्रहालय में संरक्षित बौद्ध, जैन एवं कुशीनगर के आस-पास खुदाई में मिली प्राचीन काल की धरोहरों का आधुनिकीकरण भी किया जाएगा। प्रमुख धरोहरों का डिजिटल डाटाबेस तैयार कर उन्हें पर्यटन मानचित्र पर विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर 17.59 करोड़ रुपये का बजट खर्च होगा। पहली किस्त के रूप में तीन करोड़ का बजट मिल चुका है।
यह जानकारी जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने दी उन्होंने बताया कि कुशीनगर स्थित राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर के व्यापक सौंदर्यीकरण एवं आधुनिकीकरण का कार्य प्रारम्भ हो गया है। संस्कृति विभाग के अंतर्गत कराए जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.