राजकीय बीज भंडारों से अनुदान पर श्रीअन्न के बीज
लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- लखीमपुर, संवाददाता। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि राजकीय बीज भंडारों पर बाजरा, सांवां, कोदो, रागी बीज के मिनीकिट उपलब्ध हैं। किसान ऑन लाइन बुकिंग कराकर यह बीज अनुदान पर प्राप्त कर सकते हैं। श्रीअन्न व दलहनी फसलों को बढ़ावा देने को जिले के सभी 15 राजकीय कृषि बीज भण्डारों के माध्यम से शत-प्रतिशत अनुदान पर बाजरा, सांवा, कोदो, रागी का बीज मिनीकिट उपलब्ध है।इसी के साथ 50 प्रतिशत अनुदान पर अरहर, मूंग व उर्द का प्रमाणित और उच्च गुणवत्ता का बीज उपलब्ध है। किसान कृषि विभाग के पोर्टल agriculture.up.gov.in पर बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग कराकर नियमानुसार बीज प्राप्त कर लें। यह भी पढ़ें- पचास प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा दलहनी फसलों का बीज डीडी कृषि ने बताया कि जिन किसानों के खेत वर्तमान खरीफ सीजन में किन्ही कारणों से खाली र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.