राजकीय बीज गोदाम से किसानों को मिलेगा ढैंचा का बीज
चंदौली, मई 9 -- सकलडीहा। सकलडीहा राजकीय बीज गोदाम पर 50 कुंतल डैचा का बीज उपलब्ध कराया गया है। जल्द ही किसानों को सब्सिडी पर इसे दिया जाएगा। आगामी धान की रोपाई से पहले खेत की उर्वरा मजबूत करने के लिए किसानों को लंबे समय से इस ढैंचा का इंतजार था। इसकी बिक्री के लिए बीते सप्ताह से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही थी। गोदाम पर पहुंचने की सूचना से किसानों में खुशी है। राजकीय बीज गोदाम पर कुल 80 कुंतल ढैंचा बिक्री का लक्ष्य रखा गया था। गोदाम प्रभारी गौतम कुमार मौर्या ने बताया कि ढैंचा की बिक्री जल्द ही शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न फसलों के बीज के मिनी किट भी जल्द आएंगे, जिन्हें किसानों को निःशुल्क वितरित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- खरीफ की खेती के लिए ई-लॉटरी से होगा बीज का वितरण यह भी पढ़ें- बीज मिनीकिट के लिए 11 मई को ई-लाटरी
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.