चंदौली, अप्रैल 17 -- चंदौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड़ ने गुरुवार को राजकीय बाल सप्रेक्षण गृह रामनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता देखी। वहीं किशोर बंदियों से उनकी समस्याओं के साथ ही सरकार की ओर से चलाए जा रहे कौशल विकास योजना के बारे में जानकारी प्राप्त किया। राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि कुल 37 किशोर बंदी है। उनको प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव ने प्रभारी अधीक्षक को निर्देश दिया कि कानूनी सहायता लेने के इच्छुक किशोर बंदी के अभिभावकों की ओर से नि:शुल्क अधिवक्ता की मांग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से कर सकते हैं। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता में सुधार और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके अलावा ग्राम बिछिया कला में स्थित राजकी...