चंदौली, मई 28 -- चंदौली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड़ ने बुधवार को रामनगर स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टर चेक किया और किशोर बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। वहीं पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता देखी। साथ ही भोजन की गुणवत्ता बेहतर करने के साथ ही स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने किशोरों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नियमित अध्ययन करने की प्रेरणा दी। प्रभारी अधीक्षक को निर्देश दिया कि जरूरतमंद किशोर बंदियों के अभिभावकों को नि:शुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी जाए। प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में चंदौली जिले के कुल 37 किशोर बंदी संप्रेक्षण गृह में रह रहे हैं। यह भी पढ़ें- आवासित किशोर के उपस्थिति पंजिका की जांच की उनको सुबह और दोपहर क...