प्रयागराज, अप्रैल 28 -- प्रयागराज। खुल्दाबाद स्थित राजकीय बाल गृह में रहने वाले बच्चे अब कंप्यूटर की मदद से पढ़ाई कर सकेंगे। नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह ने सोमवार को खुल्दाबाद स्थित राजकीय बाल गृह (शिशु) के बच्चों को शैक्षिक कार्य के लिए एक कंप्यूटर सेट अधीक्षिका डॉ. प्रज्ञा सिंह को दिया। इस दौरान बाल गृह के बच्चों को स्नैक्स भी वितरित किए गए। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि संस्था में कंप्यूटर सेट मिलने से यहां आवासित बच्चों के शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि होने के साथ ही कंप्यूटर संबंधी ज्ञान भी प्राप्त होगा। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह तथा डिप्टी चीफ वार्डन रौनक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.