वाराणसी, मई 8 -- रामनगर। राजकीय बालिका गृह में रेप पीड़िता की खुदकुशी की जांच के सिलसिले में गुरुवार को कर्मचारियों और बच्चियों के बयान दर्ज किए गए। लाइन बाजार (जौनपुर) में की 17 वर्षीया रेप पीड़िता ने बुधवार को यहां फांसी लगाकर जान दे दी थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन उसका शव लेकर चले गए। राजकीय बालिका गृह में बुधवार को घटना के बाद रेप पीड़िता किशोरी का शव लालबहादुर शास्त्री अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखा गया। उसके बड़े भाई और रिश्तेदारों के यहां पहुंचने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद उसे लेकर परिजन जौनपुर रवाना हो गए। पोस्टमार्टम हाउस पर सीजेएम कुलदीप यादव, एडीएम प्रोटोकॉल विनय सिंह, डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, एडीसीपी वैभव बांगर, एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा मौजूद थे। यह भी पढ़ें- राजकीय बा...