राजकीय फार्मेसी संस्थान में अब बी फार्म की भी होगी पढ़ाई
रांची, जून 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य सरकार के इकलॉते फार्मेसी कॉलेज में बैचलर ऑफ फार्मेसी की पढ़ाई शुरू होगी। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने रांची के राजकीय फार्मेसी संस्थान, बरियातू को बी-फार्मा फूल फार्म (बैचलर ऑफ फार्मेसी ) पाठ्यक्रम के संचालन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। संस्थान की प्राचार्य डॉ आशा रानी ने बताया कि पीसीआई की ओर से जारी निर्णय पत्र के अनुसार संस्थान को निर्धारित शर्तों के साथ बैचलर ऑफ फार्मेसी पाठ्यक्रम के लिए 60 सीटों पर प्रवेश की अनुमति दी गई है। संस्थान में बी फार्म में सत्र 2027-28 - प्रथम वर्ष, 2028-29 द्वितीय वर्ष, 2029-30 तृतीय वर्ष और 2030-31 चतुर्थ वर्ष का पाठ्यक्रम संचालित होगा। बी. फार्मा में 60 सीटों पर प्रवेश की अनुमति दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.