काशीपुर, अप्रैल 8 -- दीप पाठक, काशीपुर। प्रदेश सरकार द्वारा उत्तराखंड के विद्यालयों के लिए जारी नई समय सारणी का राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध किया है। नई शिक्षा मंत्री को पत्र भेजते हुए पूर्व से लागू समय सारणी यथावत रखने की मांग की है। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के देवेंद्र चौधरी ने शिक्षा मंत्री को पत्र भेजा। बताया कि नई समय सारणी उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों, मैदानी तथा पर्वतीय क्षेत्रों की भिन्न पारिस्थितिकी के अनुरूप नहीं है। जहां मैदानी क्षेत्रों में ग्रीष्मकाल के दौरान भीषण गर्मी और उमस का वातावरण रहता है और पर्वतीय क्षेत्रों में शीतकाल में अत्याधिक ठंड रहती है। नवीन लागू समय सारणी प्राथमिक स्तर पर बच्चों की शारीरिक, पारिवारिक, आर्थिक एवं भौगोलिक स्थितियों से भिन्नता के कारण किसी भी प्रकार से उपयुक्त नहीं है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.