हरिद्वार, अप्रैल 2 -- थाना क्षेत्र के गांव कटारपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक स्कूल पहुंचे। प्रधानाध्यापक राकेश सिंह ने फेरूपुर चौकी में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार सुबह जब वह विद्यालय पहुंचे तो पुराने कार्यालय सहित सभी कक्षों के ताले टूटे मिले और अंदर रखा सामान अस्त-व्यस्त था। चोरों ने प्रधानाध्यापक कक्ष की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे चार टैबलेट चोरी कर लिए, साथ ही महत्वपूर्ण अभिलेखों को भी नुकसान पहुंचाया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चोर बाथरूम क्षेत्र तक पहुंचे और वहां रखी सीढ़ी का इस्तेमाल कर अन्य कमरों में दाखिल हुए। मिड-डे मील कक्ष में रखे बर्तन बिखरे मिले, जिनमें से करीब 250 थालियां और गिलास गायब ह...