राजकीय पॉलीटेक्निक में 22 जून से प्रशिक्षण
धनबाद, मई 21 -- धनबाद। राजकीय पॉलीटेक्निक में इलेक्ट्रॉनिक और आईसीटी एकेडमी के तहत फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन होगा। 22 जून से 27 जून तक सी-डैक पटना की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में पॉलीटेक्निक धनबाद, भागा एवं निरसा पॉलीटेक्निक, आईटीआई धनबाद, पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज व गुरुनानक कॉलेज के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। डीसी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित आईसीटी के उभरते क्षेत्रों में प्रोफेसर, फैकेल्टी, मेंटर्स व प्रशिक्षकों के प्रगतिशील विकास और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- एएमयू में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर कार्यशाला आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.