प्रयागराज, अप्रैल 23 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत प्रवक्ता (व्याख्याता) फॉर्मेसी, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी तथा आर्किटेक्चर के 59 पदों का चयन परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। यह भर्ती पूरी करने में आयोग को तकरीबन साढ़े चार साल का समय लग गया। आयोग की ओर से 15 सितंबर 2021 को जारी विज्ञापन के आधार पर चयन के लिए परीक्षा 26 नवंबर 2025 को कराई गई थी। पहले इन तीनों विषयों के कुल 62 पद विज्ञापित थे लेकिन व्याख्याता फॉर्मेसी के तीन पद शासन ने कम कर दिए थे जिसके कारण कुल 59 पदों का परिणाम घोषित किया गया है। इन तीनों विषयों में समेकित रूप से 2095 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे एवं 59 पदों के सापेक्ष 160 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.