लखनऊ, जुलाई 27 -- संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की पॉलीटेक्निक काउंसिलिंग का तीसरा चरण रविवार को खत्म हो गया। इस चरण में राजकीय प्रवेश के लिए अधिकतर सीटें भर गई हैं। परिषद के अनुसार तीसरे चरण में 63,930 अभ्यर्थियों ने अपनी सीट लॉक कराई। इसके साथ ही राजकीय पॉलीटेक्निक की 93.98 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं। राजकीय गोविंद बल्लभ पंत पॉलीटेक्निक, मोहान रोड, राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ में 90% से ज्यादा सीटें भर गई हैं। हीवेट पॉलीटेक्निक और लखनऊ पॉलीटेक्निक में करीब 80% सीटें भर चुकी हैं। परिषद के सचिव एसके सिंह ने बताया कि प्रदेश में कुल 156 राजकीय, 18 अनुदानित, 29 पीपीपी मॉडल और 162 निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश दिए जा रहे हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रवेश को लेकर ज्यादा मारामारी है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि अंतिम तारीख का इं...