मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक में शुक्रवार को फार्मा कंपनी द्वारा एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें मुजफ्फरपुर, वैशाली, बरौनी, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, समस्तीपुर, शिवहर, सिवान, मधेपुरा, मोतिहारी, बेतिया व अन्य जिलों से यांत्रिकी (मैकेनिकल), इलेक्ट्रिकल, केमिकल, एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शाखा के 86 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्लेसमेंट प्रक्रिया में केवल प्रत्यक्ष साक्षात्कार आयोजित किया गया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लिया। 50 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इन्हें कंपनी द्वारा मौके पर ही ऑफर लेटर दिया गया। प्राचार्य डॉ. ठाकुर संजय कुमार ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर होता है। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने बताया कि पूरी चयन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.