मधुबनी, फरवरी 12 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ का कैरियर काउंसिलिंग एवं जागरूकता संगोष्ठी का सफल आयोजन बुधवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब के उप अधिकारी अंकित कौंडिल्य ने कहा कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा रोजगार के विविध अवसरों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विकल्प, स्किल डेवलपमेंट, उभरते कैरियर अवसरों और प्रतियोगी परीक्षाओं की रणनीति पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उनका सत्र विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक सिद्ध हुआ। कॉलेज के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी कुमारी शांभवी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.