लखनऊ, अप्रैल 21 -- राजकीय पॉलिटेक्निक में आई-स्मार्ट लैब का शुभारंभ किया गया। एक निजी कंपनी के सहयोग से स्थापित इस लैब में मैकेनिकल, ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल प्रोडक्शन, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं को कंपनी के सहयोग से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान कंपनी विशेषज्ञों ने करीब 62 लाख रुपये कीमत की इंडस्ट्री 4.0 मशीन का संचालन कर संस्थान के समस्त स्टाफ को इसकी कार्यप्रणाली समझाई। इस मौक़े पर कंपनी के प्रेसिडेंट संजीव कुमार सिन्हा, संस्थान के प्रधानाचार्य एसएन सिंह आदि रहे। अंत में कंपनी ने संस्थान के पांच मेधावी तीन छात्र और दो छात्राओं को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। यह भी पढ़ें- एआई, रोबोटिक्स आधारित करियर अवसरों की जानकारी दी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...